24 घंटे में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले; जमशेदपुर से आई सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की सुखद तस्वीर

राज्य में बीते24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां इस बीमारी के 4 मरीज हो गए। रांची में 2 और हजारीबाग-बोकारो में 1-1संक्रमित है। सोमवार सुबह रांची के हिंदपीढ़ी निवासी महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया। वहीं रविवार सुबह बोकारो के तेलो में भी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले रांची के हिंदपीढ़ी में मलेशियाई मूल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ये राज्य का पहला मामला था। वहीं, हजारीबाग के विष्णुगढ़ में कोरोना का दूसरा मरीज मिला था जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था।
उधर, सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जमशेदपुर से सोमवार को सुखद तस्वीर आई। यहां पुलिस-प्रशासन की मेहनत रंग लाती दिख रही है। शहर के घोड़ाबांदा सब्जी मंडी में सुबह दुकानदार और ग्राहकों ने पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।वहीं, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, गुमला, पलामू, लोहरदगा से अभी भी ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिन्हें देखकर लगता है कियहां के लोग इस संक्रमण कोलेकर गंभीर नहीं हैं। पुलिस प्रशासन की बार-बार अपील के बावजूद बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा है। हालांकि, अब पुलिस का कहना है कि वह और सख्ती बरतेगी।

धनबाद की बरमसिया फाटक सब्जी मंडी में आम दिनों की तरह भीड़ दिखी। यहां सब्जी विक्रेता और ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।

हिंदपीढ़ी: अब तक 7 हजार 403 परिवारों के 45 हजार 844 लोगों की जांच
हिंदपीढ़ी में गुरुनानक स्कूल और पीपी कंपाउंड इलाकों में कांटैक्ट स्क्रीनिंग की जा रही है। रविवार को टीम 1 हजार 758 घरों में पहुंची। इस दौरान 10 हजार 158 लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ ट्रैवल हिस्ट्री पूछी गई। अब तक 7 हजार 403 परिवारों के 45 हजार 844 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इस काम में अलग-अलगसंस्थाओं के करीब 650 युवा हेल्थ टीम की मद कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान धनबाद से गुजरने वाले एनएच-2 पर सन्नाटा पसरा है। यह सड़क दिल्ली से कोलकाता को जोड़ती है। आम दिनों में यह वाहनों से भरी रहती है।

धनबाद: शहर में 1 हजार 311 लोगोंका विदेश कनेक्शन;872 सुरक्षित, 439 होम क्वारैंटाइन
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 1 हजार 311 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो विदेश से लौटे हैं। इनमें से 872 लोगों ने 28 दिनों कीक्वारैंटाइन अवधि पूरी कर ली है और अब तक इनमें संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विदेश से लौटे 439 लोग अब भी होम क्वारैंटाइनहैं। चिंता की बात यह है कि विदेश से लौटे कई लोग अब भी सामने नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे लोगों सेसंक्रमण का खतरा है।

बोकारो: महिला के 10 रिश्तेदार भी क्वारैंटाइन किए गए
बोकारो में चंद्रपुरा के तेलो गांव में संक्रमित मिली महिला की उम्र 58 साल है। वह14 मार्च को पति के साथबांग्लादेश से लौटी थी।सूत्रों के मुताबिक अब तक इस महिला में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। फिलहाल इस महिला के 10 रिश्तेदारों को क्वारैंटाइन में रखा गया है। कुल 26 लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। महिला के गांव के लोगों के मुताबिक ये सभी लोग तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में ढाका गए थे, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। क

बोकारो में कोरोना संक्रमित महिला मरीज मिलने के बाद उसके गांव और आसपास के इलाकों को सैनिटाइज किया गया।

मुख्यमंत्रीने जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से कोरोना को लेकर उत्पन्न संकट के बारे में पत्र लिखा है। उनसे सहयोग औरसुझाव और आर्थिक मदद मांगीहै।सीएम ने लिखाहै कि लॉकडाउन के कारण गरीबों केसामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। लिहाजा, सरकार ने हर पंचायत औरनिकायों के वार्ड को 10-10 हजार रुपए दिए हैं। आकस्मिक आहार राहत पैकेट में 2 किलो चूड़ा, आधा किलो गुड़ औरआधा किलो चना दिया जाएगा। बिना राशन कार्ड वाले परिवारों को भी 10-10 किलो चावल दिया जाएगा।

दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के 4.5 लाख लोग, 3 लाख के रहने-खाने का इंतजाम हुआ
सोरेनसरकार का कहना है कि उसके पासझारखंड के 4 लाख 55 हजार लोगोंके दूसरे राज्यों में फंसे होने की सूचना है। संबंधित राज्य की सरकारों से चर्चा के बाद2 लाख 86 हजार लोगों के रहने-खानेकी व्यवस्था की गई है। तेलंगाना सरकार ने वहां 301 जगहों परफंसे झारखंड के14 हजार 687 मजदूरों को 12 किलो चावल और हर व्यक्ति को500 रुपए की मदद दी है।

मेडिकल उपकरणों की पहली खेप पहुंची
राज्य में मेडिकल उपकरणों की कमी थी। ऐसे मेंकेंद्र सरकार ने इसकी आपूर्ति की है। एयर इंडिया के विमान से पहली खेप रांची पहुंच गई है। इनमें पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट यानि पीपीई, मास्क और सैनिटाइजर समेत मेडिकल से संबंधित अन्य सामान हैं।

5 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर रिजर्व रखने का आदेश
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने पर झारखंड केपूर्वी सिंहभूम जिले में 5 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेशस्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से राज्य के स्वास्थ्य सचिव को इस संबंध में एक पत्र मिला है।

ट्रेन के329 डिब्बे आइसोलेशन कोच में बदले जा रहे
कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुएदक्षिण-पूर्व रेलवे जोन में ट्रेन की 329 बोगियों को आइसोलेशन कोच में बदला जा रहा है। टाटानगर में 20 बोगी, हटिया में 60 बोगी, खड़गपुर में 160 और सांतरागाछी में 89 बोगियों में वार्ड बनाए जा रहे हैं। हर बोगी में 8 बेड होंगे। ऐसे में केवल टाटानगर में ही 160 कोरोना मरीजों को क्वारेंटाइन किया जा सकेगा। आपात स्थिति आने पर पूरे दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में 2 हजार 632 मरीजों का रेलवे कोच में तैयार वार्ड में इलाज संभव हो सकेगा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
जमशेदपुर के घोड़ाबांदा में सोमवार सुबह सब्जी मंडी में दुकानदारों और ग्राहकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bYDzED
IFTTT

Post a Comment

0 Comments