शेयर बाज़ार के ट्रेडिंग टाइम को लेकर वित्त मंत्रालय जल्द कर सकता है बड़ा फैसला,शेयर बाज़ार में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी ख़बर

शेयर बाज़ार के ट्रेडिंग टाइम को लेकर वित्त मंत्रालय जल्द कर सकता है बड़ा फैसला,शेयर बाज़ार में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी ख़बर


वित्त मंत्रालय बदल सकता है ये नियम, शेयर बाज़ार में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी ख़बर(latest share market news)

शेयर बाज़ार के ट्रेडिंग टाइम को लेकर वित्त मंत्रालय जल्द कर सकता है बड़ा फैसला,
नई दिल्ली. लॉकडाउन को देखते हुए शेयर बाजार का TRADING TIME घटाने पर वित्त मंत्रालय और SEBI विचार कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय और SEBI शेयर मार्केट को बंद करने का विकल्प भी अपना सकते है. ट्रेडिंग समय घटाने से ब्रोकिंग स्टॉफ पर दबाव कम होगा . शेयर बाजार को बंद करने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है. ट्रेडिंग समय घटाने से ब्रोकिंग स्टाफ को सेम-डे सेटेलमेंट, बैंक क्लीयरिंग में आसानी होगी. बाजार बंद करने की स्थिति में F&O एक्सपायरी की तारीख तब्दील हो सकती है. इस खबर पर वित्त मंत्रालय, SEBI की प्रतिक्रिया का इंतजार है.


कोरोना के खिलाफ जंग में इंडस्ट्री एकजुट
कोरोना के खिलाफ इंडस्टी एकजुट हो गई है. महामारी से लड़ने के लिए अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़ रुपए, आनंद महिंद्रा ने कहा-अपनी फैक्ट्रियों में वेंटिलेटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं . ITC, GODREJ CONSUMER, HUL ने सैनिटाजर जैसे प्रोडक्ड के दाम घटा दिए, HUL ने 100 करोड़ देने का भी वादा किया है.

10-2 बजे के बीच ही खुलेंगे बैंक

आज बाजार में सामान्य कारोबार होगा. ये महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला है. कमोडिटी और करेंसी बाजार में भी नॉर्मल कामकाज होगा. हालांकि 31 मार्च तक ICICI, HDFC, KOTAK जैसे बैंक सिर्फ 10 से 2 बजे के बीच ही खुलेंगे रहेंगे.
शॉर्ट सेलिंग के नियमों में बड़े बदलाव

SEBI ने शॉर्ट सेलिंग के नियम सख्त कर दिए हैं. SEBI ने नियमों में किए बड़े बदलाव करते हुए STOCKS FUTURES में पोजिशन लिमिट घटाकर 50 फीसदी कर दिया है. Index Short पर सख्ती के साथ ही कैश के मार्जिन भी बढ़ाए गए है.

ऑटों कंपनियां प्रोडक्शन बंद कर रही

उधर कोरोना(corona virus) के मद्देनजर ऑटों कंपनियां प्रोडक्शन बंद कर रही हैं. मारुति ने हरियाणा के मानेसर प्लांट में उत्पादन रोक दिया है तो महिंद्रा के नागपुर, पुणे और बोरीवली प्लांट में शटडाउन कर दिया गया है. हीरो मोटो ने दुनियाभर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बंद कर दी

                                                       www.mtaak.blogspot.com

Post a Comment

0 Comments